वर्धा जिल्हा प्रतिनिधी फैमोद्दीन शेख ✍️
सावंगी थाना व महसूल विभाग की भूमिका पर सवाल
अवैध रेत के दो वीडियो सामने, फिर भी कार्रवाई नहीं; संरक्षण की आशंका
सावंगी थाना क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन से जुड़े दो वीडियो सामने आने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से सावंगी पुलिस थाना और राजस्व विभाग की भूमिका संदेह के घेरे में आ गई है।
वीडियो में रेत से जुड़े वाहनों की गतिविधियां स्पष्ट दिखाई देने के बाद भी रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई न होना, प्रशासनिक उदासीनता की ओर संकेत करता है।
जब प्रमाण मौजूद हैं, तो कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? यह सवाल खड़ा हो रहा है।
अवैध रेत कारोबार से शासन को राजस्व का नुकसान हो रहा है, साथ ही पर्यावरण को भी गंभीर क्षति पहुंच रही है।
इसके बावजूद बनी हुई चुप्पी लापरवाही है या मूक सहमति, इस पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
सूत्रों के अनुसार, कहीं अवैध रेत कारोबार से किसी स्तर पर लाभ तो नहीं पहुंच रहा, इस आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
अब सभी की निगाहें नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री. सौरभ कुमार अग्रवाल पर टिकी हैं कि वे इस मामले में दखल लेकर सावंगी पुलिस थाने को सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हैं या नहीं।

Post a Comment
0 Comments