वर्धा शहर में बेजुबान जानवरों के साथ गंभीर लापरवाही का मामला सामने आ रहा है। जिस स्थान से पूरे शहर के मेडिकल स्टोर्स को दवाइयाँ उपलब्ध होती हैं, उसी दवा मार्केट मेडिकल कॉम्प्लेक्स के पास एक्सपायरी (समय समाप्त) दवाइयाँ खुले कचरे में फेंकी जा रही हैं।
वर्धा जिल्हा प्रतिनिधी फैमोद्दीन शेख
वर्धा शहर में बेजुबान जानवरों के साथ गंभीर लापरवाही का मामला सामने आ रहा है। जिस स्थान से पूरे शहर के मेडिकल स्टोर्स को दवाइयाँ उपलब्ध होती हैं, उसी दवा मार्केट मेडिकल कॉम्प्लेक्स के पास एक्सपायरी (समय समाप्त) दवाइयाँ खुले कचरे में फेंकी जा रही हैं।
यह जगह सरकार शौचालय के पास, दवा मार्केट कॉम्प्लेक्स, वर्धा में स्थित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कचरा सामान्य नागरिकों का नहीं बल्कि आसपास के मेडिकल व्यापारियों द्वारा फेंकी गई एक्सपायरी दवाइयों का है।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि कचरे में पड़ी इन एक्सपायरी दवाइयों को गाय, नंदी और अन्य बेजुबान जानवर खा रहे हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है। आए दिन शहर में लावारिस जानवर बीमार होकर मरते हुए दिखाई देते हैं।
अक्सर इन जानवरों की मौत का असली कारण सामने नहीं आ पाता, क्योंकि सड़क पर मृत पाए गए जानवरों का मेडिकल पोस्टमार्टम (PM) नहीं किया जाता। लेकिन कचरे में फेंकी जा रही एक्सपायरी दवाइयाँ भी उनकी मौत का एक बड़ा कारण हो सकती हैं।
गौ रक्षा हिन्दु दल वर्धा प्रशासन से मांग करता है कि:
इस मामले की तुरंत जांच की जाए।
दवा मार्केट के आसपास फेंकी जा रही एक्सपायरी दवाइयों पर रोक लगाई जाए।
दोषी मेडिकल व्यापारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
शहर में बेजुबान जानवरों की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था की जाए।
वर्धा शहर के सभी पत्रकार बंधुओं से निवेदन है कि इस गंभीर विषय को प्रमुखता से प्रकाशित कर प्रशासन को जागरूक करें।
गौ रक्षा हिन्दु दल, वर्धा
जिला अध्यक्ष – किशोर सोनी

Post a Comment
0 Comments