सीसीटीव्ही फुटेज होने के बावजूद जांच रिपोर्ट में उल्लेख क्यों नहीं?
वर्धा जिल्हा प्रतिनिधी फैमोद्दीन शेख उर्फ राजा भैया
दहेगांव गोसावी : 29 मई 2026 को दहेगांव गोसावी पुलिस थाने में हुई घटना के मामले में पुनः जांच की मांग को लेकर सचिन वाघे ने 5 अक्टूबर को दहेगांव गोसावी पुलिस थाने में अपना बयान दर्ज कराया। पूरे मामले की जांच संबंधित पुलिस थाने के अधिकारियों के बजाय किसी वरिष्ठ अथवा स्वतंत्र अधिकारी से कराई जाए, ऐसी मांग उन्होंने की है।
इस घटना के संबंध में इससे पहले वर्धा उपविभागीय पुलिस अधिकारी के समक्ष वाघे का बयान दर्ज किया गया था। इसके बाद तैयार की गई जांच रिपोर्ट में पुलिस के खिलाफ लगाए गए आरोपों में तथ्य नहीं पाए जाने का निष्कर्ष दिए जाने की बात वाघे ने कही है। साथ ही, शिकायत पुलिस पर दबाव बनाने के उद्देश्य से किए जाने का उल्लेख रिपोर्ट में होने का भी उनका दावा है।
हालांकि, इस मामले में सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध होने के बावजूद पूर्व की जांच रिपोर्ट में उसका उल्लेख क्यों नहीं किया गया? यह सवाल वाघे ने उठाया है। सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त दस्तावेजों तथा अपीलीय अधिकारी के आदेश के अनुसार 18 अगस्त 2026 को बाहरी सीसीटीवी फुटेज का निरीक्षण किया गया था, ऐसा भी उन्होंने बताया।
उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज से घटना के समय की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकती हैं। इसलिए जांच के दौरान इस फुटेज की जांच की गई थी या नहीं, फुटेज में दिखाई देने वाली महत्वपूर्ण बातों का उल्लेख जांच रिपोर्ट में क्यों नहीं किया गया और उपलब्ध साक्ष्यों का पूर्व के निष्कर्ष पर क्या प्रभाव पड़ा, इसकी पुनः जांच करने की मांग की गई है।
पुनः जांच की मांग के बाद पुलिस अधीक्षक सौरभ अग्रवाल के निर्देशानुसार 5 अक्टूबर को दोबारा बयान दर्ज किया गया। इस दौरान शिकायत में उल्लेखित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका की जांच किसी वरिष्ठ अथवा स्वतंत्र अधिकारी के माध्यम से कराने की मांग वाघे ने की।
सीसीटीवी फुटेज, आरटीआई के माध्यम से प्राप्त दस्तावेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों को जांच में शामिल कर 29 मई की घटना की वास्तविक स्थिति सामने लाई जाए तथा पूर्व की जांच रिपोर्ट के निष्कर्ष की भी पुनः समीक्षा की जाए, ऐसी मांग उन्होंने की है।
सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध होने के बावजूद पूर्व की जांच रिपोर्ट में उसका उल्लेख क्यों नहीं है? उपलब्ध साक्ष्यों पर जांच के दौरान विचार किया गया था या नहीं? इन सवालों के जवाब पुनः जांच में सामने आएंगे क्या, इस ओर अब सभी का ध्यान लगा हुआ है.

Post a Comment
0 Comments